फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने से मासूम की मौत
विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)। पुलिस थाना ऊना के तहत संतोषगढ़ में एक चार माह के मासूम की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संतोषगढ़ नगर में एक चार माह की मासूम बच्ची ने वीरवार देर सायं घर में खेलते-खेलते किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगडने पर परिजनों ने उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया, लेकिन बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद संतोषगढ़ में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि बच्ची ने गलती से किसी जहरीले पदार्थ को खा लिया है। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें