फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन ने कुचला युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
स्थानीय बस स्टैंड के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। मृतक की पहचान राजू पुत्र केशू निवासी फगवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने घठना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। जानकारी के अनुसार युवक मंगलवार देर रात से ही बस स्टैंड के बाहर घूम रहा था।

बुधवार सुबह राजू बस स्टैंड के समीप जा रहा था कि एक अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। बताया जा रहा है कि कुचलने के बाद चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक अन्य वाहन युवक के शरीर पर से गुजर गया जिस कारण युवक का चेहरा बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के कपड़ों में मिले पहचान पत्र के आधार पर युवक की पहचान राजू निवासी फगवाड़ा के रूप में हो पाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया। एसपी ऊना संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें