अमर उजउला ब्यूरो
ऊना।
उप तहसील जोल के तहत पंजोड़ा गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति को नहाते समय करंट लग गया। गंभीर हालत में व्यक्ति को व्यक्ति को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है जहां व्यक्ति की हालत में सुधार आया है। जानकारी के मुताबिक रामपाल निवासी पंजोड़ा सोमवार सुबह घर के समीप टुल्लू पंप पर नहाने जा रहे थे। जैसे ही टूल्लू पंप ऑन किया तो करंट की चपेट में आ गए। चिल्लाने पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और टुल्लू पंप को बंद किया। गंभीर हालत में रामपाल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि व्यक्ति की हालत में पहले से सुधार आया है।