फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप से 12 पेटी अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी पुलिस ने देर रात बेहड़ भटेड़ के पास एक जीप से 12 पेटी अवैध शराब की पकड़ी हैं। इनमें नौ पेटी बियर और तीन पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की गई हैं। पुलिस की यह कार्रवाई थाना प्रभारी अमरीक सिंह की अगुवाई में की गई। पुलिस ने नाके के दौरान गाड़ी चालक को पकड़ा और तलाशी लेने पर 12 पेटी शराब की बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए चिंतपूर्णी थाना प्रभारी अमरीक सिंह ने बताया कि आरोपी सतपाल निवासी गिंदपुर मलोण के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें