नंगल। क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक नया नंगल पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि एक 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह लगभग 10 बजे घर के बहार बने खुले बाथरूम में नहा रही थी कि अचानक एक लड़का बाथरूम में घुस गया। इस दौरान युवक ने कथित तौर पर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इस पर उसने शोर मचा दिया। इसके बाद युवक वहां से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।