फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंजाल में परिचालक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। भंजाल में चालक ने परिचालक पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया है। हमले में परिचालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार को एक निजी रूट की बस के चालक और परिचालक बस के टायरों में हवा देखने की बात पर उलझ पड़े। इसी दौरान चालक ने तैश में आकर परिचालक के चेहरे पर किसी औजार से वार कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही अंब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित के बयान कलमबद्ध किए। उधर, थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें