ऊना। उपमंडल बंगाणा के गांव मकरैड में सर्पदंश से जमा एक की छात्रा की मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान इशा देवी निवासी मकरैड़ के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ईशा शुक्रवार शाम घर के समीप घास काट रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। बिगड़ती तबीयत को देखते हुए परिजन उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे। जहां पर बच्ची की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बंगाणा पुलिस क्षेत्रीय अस्पताल पहुंची। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी जांच शुरू कर दी है।