नंगल। नंगल नहर से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह ने बताया कि नंगल के निकटवर्ती गांव मेघपुर के पास नहर में एक शव मिला है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव 72 घंटों के लिए सुरक्षित मोर्चरी में रखवाया गया है। ताकि की मृतक की पहचान हो सके। उन्होंने कहा कि अगर इस दौरान मृतक के परिजनों के बारे में कोई जानकारी न मिली तो अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा।