फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगरेट में चलती बस की हुई ब्रेक फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट में चलती बस की ब्रेक फेल
विज्ञापन

जगरांव से चिंतपूर्णी जा रही थी बस, चालक की सूझबूझ से टला हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
गगरेट (ऊना)। पंजाब के जगरांव से चिंतपूर्णी जा रही पंजाब रोडवेज की बस की गगरेट बाजार में अचानक ब्रेक फेल हो गई। हालांकि बस चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। चालक ने बस को गगरेट के विश्राम गृह के समीप नाली में बस को रोक लिया और यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पंजाब के जगरांव से पंजाब रोडवेज बस चिंतपूर्णी की तरफ जा रही थी। बस चालक के अनुसार गगरेट हाई स्कूल पार करते ही ब्रेक ने अचानक ही काम करना छोड़ दिया। बस में करीब 50 सवारियां सवार थी। बस चालक हरदीप सिंह ने अपनी सूझबूझ से बस को नाली में फंसा दिया जिस कारण बस की ब्रेक लग गई और बड़ा हादसा टल गया। नवरात्र मेलों के चलते पहले ही मार्ग पर खासी भीड़ रहती है। बस में सवार यात्रियों गुरदीप सिंह, रंजीत, प्रीत कौर, रमन, रणदीप, कुशल, किशोर, ऋतु, रजनी, सुमन आदि के अनुसार वे नवरात्रों में माता चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए जा रहे थे। मां चिंतपूर्णी की कृपा से ही यह हादसा टल गया। यातायात प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें