फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंब में महिला की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अंब के वार्ड तीन की निवासी महिला रात को अपने कमरे में सोई हुई थी। जो सुबह बिस्तर पर मृत पाई गई। जानकारी के अनुसार सुबह जब महिला नहीं उठी तो घर वालों ने उसे अचेत पाया। उसे सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया है। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें