ऊना। गांव टक्का में तीन माह का लावारिस बच्चा मिला है। बच्चे के माता-पिता कौन है, इसका अता पता नहीं चल पाया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। जानकारी के अनुसार टक्का निवासी रमेश को पिछले कुछ दिन पहले अपने घर के समीप एक तीन माह का बच्चा मिला। स्थानीय लोगों से पूछताछ की लेकिन बच्चे के माता-पिता का पता नहीं चल पाया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।