फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगरेट में रिहायशी मकानों में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। पुलिस थाना गगरेट के तहत स्थानीय दो रिहायशी घरों में अज्ञात शातिरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शातिर घरों से सोने के गहने समेत 50 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी रजनीश शर्मा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सोमवार रात्रि जब सोया तब सब ठीक था। मंगलवार सुबह जब उसकी पत्नी उठी तो उसने बताया कि साथ वाले कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। इस पर जब वह घर से पिछवाड़े देखने गया तो खिड़की की ग्रिल टूटी देख कर दंग रह गया। इस पर जब उसने कमरे के भीतर घुस कर देखा तो अंदर आलमारी का दरवाजा खुला हुआ था और कमरे में रखा सारा सामान बिखरा हुआ था। यही नहीं चोर आलमारी में रखे करीब दस तोले सोने के आभूषणों समेत पचास हजार रुपये नकद उड़ा ले गए थे। जबकि, शातिरों ने इनके साथ लगते एक चिकित्सक के घर में भी चोरी की। वारदात के समय पारिवारिक सदस्य घर में ही मौजूद थे। हालांकि, कमरे में कोई कीमती सामान न होने के चलते चोर यहां से कुछ नहीं ले जा सके। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामलों के संदर्भ में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें