फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट मामले में दंपति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत लमलैहड़ी में शुक्रवार को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट में घायल व्यक्ति ने रविवार सुबह क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। मृतक गुरबख्श की बेटी के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, मामले में अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम टांडा अस्पताल में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें