फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ पकड़े दो आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के पिपलू मेले के दौरान अवैध शराब का धंधा जोरों से चला। बंगाणा पुलिस ने मेले के समापन वाले दिन धनेटा की ओर से जंगल के रास्ते शराब लेकर जा रहे शाने मुहम्मद पुत्र भागदीन आरओ वैहरड़ को देसी शराब की 24 बोतलों सहित तल्पी गांव के पास धर दबोचा। इसके अलावा पुलिस ने पिपलू बाजार में आरोपी राज कुमार की आट्टा चक्की की दुकान से देसी शराब की 27 बोतलें पकड़ी हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें