हरोली (ऊना)। वनखंडी में एक बाइक पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए होशियारपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार होशियारपुर निवासी परमजीत सिंह और उनका साथी सोमवार देर शाम सदाशिव मंदिर में माथा टेककर वापस घर लौट रहे थे। वनखंडी के पास बाइक स्किड होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दो युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उधर एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है।