अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर जिले में 164 चालान किए। इनमें से 150 चालानों का मौके पर निपटारा कर 24100 रुपये जुर्माना वसूला।
इनमें से 71 चालान बिना हेलमेट लगाये वाहन चलाने पर, दो चालान बिना बीमा करवाए वाहन चलाने पर, 50 चालान बिना सुरक्षा बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, आठ चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर, 24 चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन पार्क करने पर, एक चालान शराब के नशे में वाहन चलाने पर, तीन चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग करने पर, तीन चालान यातायात संकेतों की अवहेलना करने पर, एक चालान खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर और एक चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए।