फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी से बिना बिल 480 ग्राम सोना पकड़ा

विज्ञापन
Gold - फोटो : Pexels.com
विज्ञापन

ऊना। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने पंजाब के एक कारोबारी से बिना बिल का करीब 480 ग्राम सोना बरामद किया है। बिना बिल सोने की सप्लाई कर रहे कारोबारी पर विभाग ने 66 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


आबकारी एवं कराधान विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब नंबर की गाड़ी में बिना बिल के सोने के आभूषण की सप्लाई की जा रही है। वीरवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे विभाग की टीम ने ईटीओ जोध सिंह ठाकुर की अगुवाई में नाकेबंदी की। वाहनों की चेकिंग के दौरान पंजाब नंबर की कार की तलाशी ली। जांच के दौरान कार से करीब 460 ग्राम सोना बिना बिल के पाया गया। टीम ने अमृतसर के व्यापारी से 66 हजार का जुर्माना और टैक्स वसूला।
विज्ञापन


ईटीओ जोध सिंह ठाकुर ने बताया कि विभाग ने रक्कड़ में बिना बिल के एक व्यापारी से सोने के आभूषण बरामद किया है। उसे 66 हजार जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें