फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकार करते चली गोली, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकला/बंगाणा(ऊना)। उपमंडल बंगाणा के खुरवाईं गांव में वीरवार को शिकार करते गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोली उसकी अपनी बंदूक से लगी या किसी अन्य व्यक्ति ने उस पर गोली चलाई है। मृतक की पहचान देवराज निवासी खुरवाईं के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार खुरवाईं गांव का देवराज शिकार करने के लिए जंगल में गया था कि अचानक उसे गोली लग गई। देवराज के पास अपनी लाइसेंस युक्त बंदूक थी, जिसे लेकर वह जंगल में शिकार करने के लिए गया था। देवराज खुरवाईं के पास नेशनल हाईवे पर ढाबा व चायपान आदि की दुकान करता था। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोली उसकी अपनी बंदूक से लगी या किसी अन्य व्यक्ति ने उस पर गोली चलाई है। पुलिस हर मामले की गहनता से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आवारा पशुओं को भगाने के लिए लोग जंगल गए थे। उन्होंने मृत व्यक्ति को जंगल में देखकर उसके घर पहुंचाया। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस के मुताबिक हथियार को मुआयने के लिए धर्मशाला लैब भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही गोली चलने का पता लग सकता है। उधर, डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि मामला गंभीर होने के साथ-साथ गहन जांच का भी है। शव के पोस्टमार्टम व जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आईपीसी धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिकार करते चली गोली, एक की मौत
खुरवाईं में देर रात वारदात, गोली चलने के कारणों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें