फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपाठी पर ब्लेड से हमला कर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती कोटला कलां स्थित एक सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों में खूनी झड़प हो गई। हद तो तब हो गई जब एक छात्र ने अपने सहपाठी पर ब्लेड से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह कोटला कलां स्थित एक सरकारी स्कूल के सातवीं कक्षा के दो छात्रों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई। इस पर एक छात्र ने तैश में आकर ब्लेड से शिबू निवासी कोटला कलां की बाजू पर हमला कर दिया। हमले में शिबू की बाजू पद दो जगह गहरे जख्म हुए हैं। अध्यापकों ने मामले को शांत करवाया। लहूलुहान हालत में छात्र को शिक्षक तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि मामले को लेकर किसी प्रकार की शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत मिलती है, तो पुलिस जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें