फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। उपमंडल धंधड़ी में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। गत सप्ताह धंधड़ी निवासी प्रकाश चौधरी उस समय गंभीर रूप से घायल हो गया था। वह साइकिल पर किसी काम के लिए जा रहा था। इस दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सक ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें