फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाकोहला में सड़क दुर्घटना में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के मवाकोहला में वीरवार सुबह सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। इसमें एक दंपती के आंशिक रूप से चोटें लगी हैं। पुलिस के अनुसार भद्रकाली निवासी संजय पुर्जा पत्नी रवीन लता के साथ मवाकोहला जा रहे थे।

इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार आ रही गाड़ी का एक टायर फट गया और उसने स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी दी। हादसे में दोनों पति-पत्नी सहित असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार को चलाने वाला पठानकोट निवासी बाल-बाल बच गया। स्कूटी सवार संजय पुर्जा और उनकी पत्नी को तुरंत स्थानीय निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय पुर्जा ने बताया कि हादसा वीरवार सुबह नौ बजे के करीब हुआ जब वो पत्नी रविनलता को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। तकनीकी खराबी आने से दुर्घटना हुई। भगवान का शुक्र है वो बाल-बाल बच गए। इसीलिए उन्होंने किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करवाई। स्थानीय पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया, लेकिन किसी भी तरफ से शिकायत न होने को वजह से मामला दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें