मैहतपुर (ऊना)। थाना ऊना के तहत बडैहर में पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक पिकअप से शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने 100 पेटी अवैध शराब को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शराब कहां से आई और कहां सप्लाई होनी थी, इसकी जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को ऊना पुलिस ने बडैहर के समीप नाकेबंदी कर रखी थी। इसी दौरान बडैहर गांव से बहड़ाला की ओर जा रही एक पिकअप को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी से 100 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी चालक गगन जसवाल निवासी बडैहर के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।