फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसी किशोरी की पीजीआई में मौत

विज्ञापन
- फोटो : Facebook
विज्ञापन

जोल (ऊना)। अंब उपमंडल के हंबोली पंचायत के बेहड़ी गांव में चाय से झुलसी किशोरी की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। मृतका की पहचान वर्षा पुत्री मुलख राज के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौर हो कि पिछले दिनों में बेहड़ी में वर्षा दोपहर बाद घर में चाय बनाने गई थी। इसी दौरान आग की चपेट में आने से 70 प्रतिशत झुलस गई। उसे गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया था। मंगलवार सुबह को पीड़ित ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें