ऊना। बंगाणा के रायपुर मैदान और चौकीमन्यार में दो लोगों को सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में दोनों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया।
जोल के चौकीमनयार में राज कुमार घर के पास काम कर रहा था। इतने में उसे सांप ने डस लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। दूसरा मामला रायपुर मैदान का है। संतोष देवी (55) घर में काम कर रही थी। इतने में एक सांप ने उसे डस लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
परिजनों ने आनन-फानन में उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। एसएमओ ऊना डॉ. रामपाल ने बताया कि दोनों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। गौरतलब है कि जिला में सर्पदंश के मामलों में वृद्धि हो रही है। सर्पदंश से कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं।