नंगल। क्षेत्र के जवाहर मार्केट के निकट एक अनियंत्रित कार ने बिजली के खंभे को तोड़ते हुए एक निजी कंपनी के आगे खड़ी आधा दर्जन स्कूटियां रौंद दीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एक कार नंगल की ओर आई। अचानक कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराने के बाद स्कूटियों से जा टकराई। आधा दर्जन के करीब स्कूटियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। उधर, थाना प्रभारी पवन का कहना कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।