कुठियाड़ी में बिजली चोरी करते दबोचा व्यक्ति
अंब (ऊना)। विद्युत बोर्ड ने कुठियाडी में मेनलाइन से कुंडी लगाकर बिजली चोरी का मामला पकड़ा है। बोर्ड के जेई रविंद्र कुमार ने मंगलवार को क्षेत्र के मुआयने के दौरान उक्त मामला पकड़ा। गांव के एक व्यक्ति ने मेनलाइन से लगभग पंद्रह मीटर लंबी तार अपने घर तक खींच रखी थी। इसका पता चलने पर बोर्ड ने मौके पर जाकर कार्रवाई की। एसडीओ मदन लाल शर्मा ने बताया कि बिजली चोरी का मामला पकड़ में आया है। कार्रवाई की जा रही है।