अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
पुलिस थाना अंब के तहत नकड़ोह में एक मासूम ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बच्ची को उपचार के लिए परिजनों ने ऊना अस्पताल पहुंचाया। नकड़ोह निवासी दो वर्षीय मासूम अपने घर में खेल रही थी। उसने गलती से एक जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों को जैसे ही पता चला, वे उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे। एमएस डॉ. भारत भूषण कटोच ने बताया कि पीड़ित को अस्पताल में उपचार दिया गया है। सेहत में सुधार आया है।