फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों को सांप ने डसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिला में अलग-अलग पेश आए मामलों में दो लोगों को सांप ने डस लिया। दोनों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार पहला मामला गांव डंगोली का है, जहां स्थानीय निवासी जगदीश राम वीरवार को अपने पशुओं के लिए घास लेने को जंगल की ओर गया हुआ था। इस दौरान एकाएक एक सांप ने उसकी टांग पर डस दिया। जैसे तैसे कर जगदीश राम घर पर पहुंचा। परिजनों ने तुरंत उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया है। वहीं दूसरा मामला झंबर का है, जहां स्थानीय निवासी त्रिशला को भी सांप ने डस दिया। त्रिशला देवी बुधवार को घर में सो रही थी कि अचानक उसे एक सांप ने डस दिया। परिजनों ने तुरंत त्रिशला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के एमएस डॉ. भारत भूषण कटोच ने बताया कि सांप के डसने से दोनों पीड़ितों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने भर्ती कराया है। दोनों की हालत में पहले से काफी सुधार आया है। गौर रहे कि जिला में सर्पदंश के मामलों में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें