फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक हिरासत में भेजा दुराचार का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। शिक्षिका से दुराचार करने के आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी को पुलिस ने तीन दिन का रिमांड खत्म होने पर सोमवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में ऊना जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि गत वीरवार को क्षेत्र की एक पाठशाला में तैनात अध्यापिका ने मकान मालिक के बेटे पर उसके साथ दुराचार का आरोप लगाया था। गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल के दौरान आरोपी भाग गया था। उसे कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस दोबारा पकड़ने में कामयाब हुई थी। पुलिस ने अदालत से आरोपी का रविवार तक पुलिस रिमांड हासिल किया था। रिमांड अवधि खत्म होने पर उसे दोबारा अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें