फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ूही में सड़क हादसा, व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना अंब के तहत बड़ूही में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक कुमार पुत्र कर्म चंद निवासी बेहड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बेहड़ी निवासी अशोक सोमवार देर सांय पैदल दियाड़ा से बड़ूही की तरफ जा रहा था कि बड़ूही के समीप अचानक अज्ञात वाहन ने अशोक को अपनी चपेट में ले लिया। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसा कार की तेजरफ्तार के चलते पेश आया है। कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों के ब्यान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें