अंब (ऊना)। फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट पोस्ट किए जाने पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
गत दिनों क्षेत्र में एक निजी कंपनी के कामगारों और ट्रक ऑपरेटर यूनियन विवाद के बाद किसी व्यक्ति ने फेसबुक पर भाजपा नेता के विरुद्ध मैसेज पोस्ट किए थे। भाजपा नेता ने इसे जानबूझ कर उनकी छवि बिगाड़ने का प्रयास बताया। उन्होंने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। अंब के डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।