भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी क्षेत्र के एक गांव से एक महीना पहले नाबालिग को भगा ले जाने वाले युवक को चिंतपूर्णी पुलिस ने यमुनानगर में दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी के कमरे से भगाई हुई नाबालिग को भी बरामद कर लिया है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी अमरीक सिंह ने की है। जानकारी के अनुसार एक महीना पहले चिंतपूर्णी क्षेत्र के एक गांव से पंजाब मुकेरियां का रहने वाला युवक अपने रिश्तेदार के यहां ठहरने आया हुआ था और वह पड़ोसी की एक नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। मामले की शिकायत लड़की के परिजनों ने पुलिस थाना में करवाई थी, जिस पर पुलिस ने थाना प्रभारी अमरीक सिंह के नेतृत्व में टीम ने यमुनानगर में दबिश दी। यहां पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया। आरोपी युवक वहां पर किराये का मकान लेकर रह रहा था। पुलिस ने लड़की को भी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी इससे पहले कई बार जेल जा चुका है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।