फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उपमंडल बंगाणा के गांव डीहर और अबाहड़ में भूमि विवाद को लेकर मारपीट के मामले सामने आए हैं। मारपीट के दोनों मामलों में चार लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार एवं मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता पिंकी देवी निवासी गांव डीहर तहसील बंगाणा ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी ननद ने उसके साथ मारपीट की। इससे उसे चोटें आई हैं। वहीं, दूसरे मामले में देवराज निवासी गांव अबाहड़ तहसील बंगाणा जिला ऊना ने पुलिस थाना बंगाणा में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके भाई ने जमीनी विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट की। इससे उसे चोटें आई हैं। उधर, एसपी अनुपम शर्मा का कहना है कि पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें