फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वणे दी हट्टी में ढाबों से पकड़ी अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। पुलिस ने गश्त के दौरान बणे दी हट्टी के पास दो अलग-अलग जगह छापामारी की। इस दौरान दो लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अवैध शराब की खेप कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को पुलिस कर्मचारी शाम के समय गश्त पर बणे दी हट्टी में मौजूद थे। इस दौरान एक ढाबे से छापामारी में 15000 मिली देसी शराब बरामद की गई। इसके अलावा गगरेट पुलिस ने बणे दी हट्टी में ही एक दूसरे ढाबे से 3750 मिली देसी शराब बरामद की। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ढाबा मालिक सतीश कुमार निवासी भंजाल तहसील घनारी जिला ऊना तथा दूसरे आरोपी ढाबा मालिक सोहन लाल निवासी दुलैहड़ तहसील हरोली जिला ऊना के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें