फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटरिंग गिरने से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। शटरिंग गिरने से एक 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अंब अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम लोहे की शटरिंग असलम पुत्र केवल खान निवासी अंब के सिर पर आ गिरी। घायल असलम को सिविल अस्पताल अंब में प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने ऊना अस्पताल रेफर कर दिया। मामले की पुष्टि अंब अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ऊषा दरोच ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें