फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-एक्टिवा में टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। स्थानीय बाजार में एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राजी खन्ना निवासी रेलवे रोड नंगल ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। जबेहर निवासी प्रेम कुमार कार में सवार होकर नंगल से गुजर रहे थे। कार ने नंगल बाजार में स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे राजी खन्ना और सतीश कुमार को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, थाना प्रभारी पवन चौधरी का कहना है कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें