फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधाण में दो गुटों में संघर्ष, एक पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना बंगाणा के तहत बुधाण में दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। लहूलुहान हालत में युवक को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बुधान निवासी आशीष चौहान शुक्रवार देर शाम गांव में स्थित खेल मैदान में वॉलीबाल खेल रहा था। इसी दौरान गांव का एक अन्य युवक भी खेल मैदान में आ पहुंचा और रास्ता रोककर बहस करने लगा। इसी दौरान आरोपी युवक ने हाथ में पहने कड़े से आशीष के मुंह पर हमला कर दिया। मारपीट में आशीष के नाक से खून बहने लगा। घायल आशीष को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भर्ती करवाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल आशीष को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें