भरवाईं (ऊना)। थाना चिंतपूर्णी के अंतर्गत डूहल भटवाला में 17 वर्षीय युवक रजत की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। प्राप्त सूचना के अनुसार युवक ने रात का खाना खाने के बाद गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल दौलतपुर ले जाया गया। तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण युवक को ऊना अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में ही रजत ने दम तोड़ दिया। एएसआई रछपाल सिंह ने बताया कि मृतक युवक ने बारहवीं तक पढ़ाई की थी और अकाउंटेंट का काम सीख रहा था। डीएसपी अंब इलमा अफरोज ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।