गैंगेस्टर दिलप्रीत सिंह बावा को अदालत में पेश करने ले जाती हुई नंगल पुलिस।
- फोटो : Una
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। पुलिस ने पंजाब के कुख्यात गैंगेस्टर दिलप्रीत सिंह बावा को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई नरेंद्र सिंह ने कहा कि बावा पर प्रदेश भर के कई थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ नया नंगल पुलिस चौकी में भी उपमंडल नंगल के एक गांव के क्रशर मालिक को फिरौती के नाम पर धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया था। उसी मामले के तहत रोपड़ जेल में बंद गैंगस्टार दिलप्रीत सिंह बावा को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाकर नंगल कोर्ट में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान दिलप्रीत सिंह बावा से गहनता से पूछपाछ की जाएगी।