फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दराट से हमला कर व्यक्ति किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव वरेडा में शुक्रवार रात छोटे भाई ने बड़े पर दराट से हमला कर दिया। इस हमले में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल के सिर पर चोट आई है और उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल में दाखिल किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अशोक कुमार निवासी गांव वरेडा जिला ऊना ने पुलिस शिकायत में छोटे भाई पर आरोप लगाया है कि वह शुक्रवार रात आठ बजे अपने कमरे में जा रहा था तो उसके छोटे भाई ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि उसके भाई ने दराट से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसके भाई ने डंडे से भी उस पर वार किए। जिससे उसे चोटें आई हैं। घायल अशोक कुमार को परिजनों की मदद से उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, डीएसपी रमाकांत ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें