फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचनात्मक चिंतन नवीन समाधान खोजने में करता है मदद : स्नेहलता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में क्रिटिकल (गंभीर) और क्रिएटिव थिंकिंग (रचनात्मक सोच) विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्नेहलता और उनकी सहयोगी वंदना गुलेरिया ने भाग लिया। । स्नेहलता सेंट ऐंस काॅन्वेंट स्कूल चंडीगढ़ में कार्यरत हैं और पिछले 34 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएंं दे रही हैं। इन्होंने सीबीएसई के शिक्षण, प्रशिक्षण, पाठ्यक्रम विकास, कक्षा प्रबंधन और साइबर सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उनकी सहयोगी वंदना गुलरिया डीएवी पब्लिक स्कूल अंबोटा में कार्यरत हैं और सीबीएसई के स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम से जुड़ी हुई हैं। पिछले ढाई वर्षो से रिसोर्स पर्सन के तौर पर अपनी सेवाएंं दे रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में इनका 20 वर्षों का अनुभव रहा है। स्नेहलता ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में समस्या समाधान, नवाचार एवं तार्किक विश्लेषण कौशल को विकसित करना है। आलोचनात्मक चिंतन छात्रों को तर्क संगत निर्णय लेने और गहन विश्लेषण करने में मदद करता है। जबकि, रचनात्मक चिंतन उन्हें नए विचारों को विकसित और नवीन समाधान खोजने की क्षमता प्रदान करता है। उन्होंने अध्यापकों से विभिन्न गतिविधियांं करवाईं। इनमें अध्यापकों ने बहुत-सी नई बातें सीखीं। उन्होंने कहा कि हर बच्चा विशेष है। हमें हर बच्चे को आउट ऑफ़ द बॉक्स सोचने का मौका देना है। इससे विद्यार्थी योग्यता आधारित प्रश्नों को आसानी से हल कर पाएंगे। उन्होंने अध्यापकों को ब्लूम टैक्सनॉमी, लेवल ऑफ़ इंटेलिजेंस, रुब्रिक्स आदि विषयों की गहन जानकारी दी। प्रशिक्षण सत्र के दौरान अध्यापकों ने वक्ताओं से विभिन्न प्रश्न किए और इन कौशलों को व्यावहारिक रूप से सीखने का अवसर प्राप्त किया। अंत में प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि केवल रटे-रटाए उत्तरों पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। बल्कि हमें स्वयं सोचने, प्रश्न पूछने और अपने विचारों को नए ढंग से प्रस्तुत करने की आदत डालनी होगी। यह क्षमता न केवल हमारी शिक्षा में बल्कि हमारे व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें