फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अवैध हूटर, सायरन और फ्लैशर लाइट्स पर कसा शिकंजा, सात पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ऊना की सख्ती, सड़कों पर बढ़ते ध्वनि और प्रकाश प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए की कार्रवाई
विज्ञापन

थाना प्रभारी ऊना को नियमित चेकिंग अभियान चलाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान की ओर से जिले में सड़कों पर बढ़ते ध्वनि और प्रकाश प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में रोटरी चौक ऊना व अन्य शहरी क्षेत्रों में चेकिंग अभियान के दौरान सात वाहन चालकों को उनके वाहनों में अवैध रूप से हूटर, सायरन और फ्लैशर लाइट्स का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। यह मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 190(2) का स्पष्ट उल्लंघन है। एसडीएम चौहान ने स्पष्ट किया कि ऐसे उपकरणों का प्रयोग करने की केवल आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासनिक वाहनों को ही अनुमति है। आम नागरिकों की ओर से इनका प्रयोग कानूनन दंडनीय है और इससे आम जनता में भ्रम, भय और असुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बुलेट मोटरसाइकिलों में प्रयुक्त तेज़ आवाज़ वाले संशोधित साइलेंसरों पर भी चिंता व्यक्त की, जिन्हें ध्वनि प्रदूषण और सामाजिक असुविधा का प्रमुख कारण बताया गया। इस कार्रवाई के अंतर्गत संबंधित वाहन मालिकों से अवैध उपकरण जब्त कराए गए हैं और उन्हें भविष्य में इस प्रकार के गैरकानूनी प्रयोग से बचने की चेतावनी दी गई है। थाना प्रभारी ऊना को निर्देशित किया गया है कि वे नियमित चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे सभी वाहनों की पहचान करें जो अवैध हूटर, सायरन, फ्लैशर लाइट्स या तेज आवाज वाले साइलेंसरों का उपयोग कर रहे हैं। यदि किसी नागरिक को इस प्रकार के अवैध उपकरणों का प्रयोग करते हुए कोई वाहन चालक दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत एसडीएम कार्यालय ऊना को दूरभाष संख्या 01975-223621 पर दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें