फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खेतों की सुलगती आग से गोशाला राख, दो लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर अन्य घरों को बचाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की डीहर पंचायत के गांव राजपुरा में अज्ञात व्यक्ति की ओर से अपने खेतों में लगाई आग सुलग गई। इसकी चपेट में साथ लगती प्रमोद पुत्र करतार सिंह की गोशाला आ गई। । स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई लोकिन गोशाला के अंदर रखी तूड़ी सहित अन्य इमारती लकड़ी जल कर राख हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम के सदस्यों में प्रशामक अंतर्यामी, अवतार सिंह, इंदु कुमार, पलविंदर कुमार, पवन कुमार, तिलक राज सहित अन्य टीम सदस्यों ने आग पर काबू पाया। अन्यथा यह आग साथ लगते घरों और गोशालाओं को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। इस आग में पीड़ित परिवार के सदस्यों को दो लाख के करीब नुकसान हुआ है। हलके के पटवारी ने घटनास्थल का जायजा लेकर रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें