अंब(ऊना)। चोरी के आभूषण खरीदने के आरोप में अंब पुलिस ने जसूर और रैहन से दो सुनारों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों का चार दिन का पुलिस रिमांड दिया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के नंदपुर में एक कानूनगो के घर चोरी के आरोपी को नगरोटा बगवां से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जसूर और रैहन में वीरवार को दबिश दी और चोरी के गहने खरीदने के आरोपियों को गिरफ्तार किया। अंब के डीएसपी मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। चोर गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है।