फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पार्षद दीपक और व्यापारी तिलक के बेटे पर तेजधार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों घायल, नया नंगल में 10 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नया नंगल के सेक्टर दो के मधुवन पार्क के निकट दस युवकाें ने पार्षद दीपक नंदा के बेटे तुषार और कपड़ा व्यापारी तिलकराज के बेटे भरत पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। दोनों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल नंगल में भर्ती करवाया गया। भरत के सिर में गहरी चोट लगी होने के कारण टांके लगाए गए हैं। हमलावरों ने तुषार पर भी तेजधार हथियार से हमला किया लेकिन वह हमले से बच गया और उसे बाजू में ही हल्की चोट लगी है। घायल लड़कों के परिजनों ने बताया कि दोनों बचपन के दोस्त हैं और बुधवार देर शाम को फास्ट फूड खाने सेक्टर दो की मार्केट में गए थे। यहां अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर सनसनी फैला दी। परिजनों ने कहा कि बेशक सिविल अस्पताल में उन्हें ठीक से उपचार दिया गया हो, लेकिन पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर पार्षद दीपक नंदा काफी खफा नजर आए। उन्होंने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधि के बेटे और उसके दोस्त पर तेजधार हथियारों से हमला हो गया और 17 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस के कर्मचारी बयान दर्ज करने नहीं पंहुचे। पार्षद दीपक नंदा ने तो बयान दर्ज न होने पर थाने का घेराव करने तक की चेतावनी दे दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़ितों के बयान दर्ज कर हमलावरों को गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सरताज सिंह ने कहा कि पीड़ितों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें