फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों को सैनिटाइज कर रहा निगम प्रबंधन

विज्ञापन
आईएसबीटी ऊना में एचआरटीसी की बसों को सेनटाईज करते हुए - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। जिले में बढ़ रहे कोरोना कहर को लेकर एचआरटीसी प्रबंधन ने बसों को सैनिटाइज करना शुरू कर दिया है। एचआरटीसी की बसों में सफर करने वालों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए सरकारी बसों को सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं, बसों में सफर करने वाले यात्रियों को फेस मास्क पहनना भी अनिवार्य कर दिया है। बस अड्डे में बाकायदा घोषणा करवाई जा रही है कि बिना मास्क न तो बस में सफर करें और न ही बस स्टैंड में घूमें। एचआरटीसी प्रबंधन घोषणा करके लोगों को मास्क पहनने और उचित दूरी रखने तथा कोविड नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिले में कोविड-19 के बढ़ रहे मामलों को विभागों ने एहतियात बरतना शुरू कर दी है। उधर, एचआरटीसी ऊना के आरएम सुरेश धीमान का कहना है कि आईएसबीटी में लोकल एवं बाहरी राज्यों से आने वाली बसों को सैनिटाइज करवाया जा रहा है। आरएम ने बताया कि यात्रियों सहित बस चालक और परिचालक को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें