फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तलमेहड़ा जोल सड़क पर एक महीने बाद निगम की बस सेवा शुरू

विज्ञापन
तलमेहड़ा जोल सड़क के खुलने पर सवारियां को लेकर जाती बस। संवाद
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा उपमंडल के दो विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाली नलवाड़ी- तलमेहड़ा-जोल-बडूही सड़क बड़े वाहनों के लिए बहाल हो गई है। बारिश और भूस्खलन होने से सड़क पिछले एक माह से बड़े वाहनों के लिए बंद थी। लोक निर्माण विभाग की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद शनिवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस समेत दूसरे बड़े वाहनों के आने पर क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। सड़क बंद होने से विद्यार्थियों समेत अन्य लोगों को आ रही परेशान का मुद्दा प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। लोगों को आ रही समस्या को देखते हुए संबंधित विभाग ने युद्धस्तर पर कार्य पूरा कर बसों की आवाजाही शुरू करवा दी है। क्षेत्रवासी विष्णु शर्मा, रजत शर्मा, सारांश शर्मा, कार्तिक ठाकुर, ज्योतिका ठाकुर, शगुन ठाकुर, सपना देवी, आरती देवी, वंश ठाकुर और आयूश ठाकुर सहित अन्य लोगों ने सरकार अैर लोक निर्माण विभाग का भी आभार जताया है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें