फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुठेड़ा खैरला के 15 मामलों में 11 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। कोविड-19 कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश का लिटिल वुहान साबित हो रहा कुठेड़ा खैरला गांव मंगलवार को फिर सुर्खियों में आ गया। गांव के इक्कीस वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे क्षेत्र में वायरस के कम्युनिटी स्प्रेड की आशंका को भी बल मिला है। इसके साथ ही जिले के कुल पंद्रह कोरोना पॉजिटिव मामलों में सिर्फ कुठेड़ा खैरला से ही ग्यारह मामले पाए गए हैं। ताजा मामले में पॉजिटिव पाए गए युवक और उसके तीन अन्य दोस्तों के विरुद्ध पुलिस ने पहले से ही धारा 188 के तहत कर्फ्यू के नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया हुआ है। क्षेत्र से दसवें पॉजिटिव के तौर पर स्थानीय मस्जिद के मौलवी का पुत्र का नाम सामने आया था। उसके बाद जांच में पुलिस ने मौलवी के पुत्र और उसके तीन दोस्तों के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। इनके सैंपल लिए गए थे। इनमें से इक्कीस वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यह बात सामने आ रही है कि क्षेत्र के अति संवेदनशील पंचायत होने के बावजूद इन युवकों ने नियमों का उल्लंघन कर मुलाकात की। इसका नतीजा एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव के रूप में सामने आई है। मामले की जानकारी सामने आते ही क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की हलचल बढ़ गई है। युवक को आईसोलेशन के लिए ले जाए जाने की तैयारी की जा रही है। अंब के डीएसपी मनोज जंवाल ने बताया कि क्षेत्र पर पुलिस प्रशासन विशेष नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें