ऊना। इंग्लैंड से ऊना लौटे व्यक्ति की कोरोना सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। ब्रिटेन में कोविड-19 के नए स्ट्रेन का पता चलने के बाद एहतियात स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर कोरोना के सैंपल लिए थे। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन को भी ऐसे 5 व्यक्तियों की सूची प्राप्त हुई है। इन व्यक्तियों में ऊना शहर से दो व्यक्ति जबकि मैहतपुर, गगरेट तथा ओयल से एक-एक व्यक्ति संबंध रखते हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति 12 दिसंबर को लौट चुका है और अन्य चार व्यक्तियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऊना शहर के व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आई है और मैहतपुर निवासी की रिपोर्ट जल्द आने की उम्मीद है। जबकि रविवार को ही गगरेट निवासी का सैंपल लिया गया। डीसी राघव शर्मा ने जिलावासियों का आह्वान किया है कि कोरोना के प्रति सचेत और सजग रहे और स्वास्थ्य विभाग ने समय-समय पर जारी सुरक्षा उपाय का पूरी ईमानदारी से पालन करें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए बेहद जरूरी है कि सभी मास्क का प्रयोग करें, निर्धारित दूरी का पालन करें और आसपास स्वच्छता बनाए रखें।