बड़ूही (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में 21 से 27 सितंबर तक राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) सप्ताह मनाया जा रहा है। एनएसएस सप्ताह के प्रथम कार्यक्रम के तहत सोमवार को एनएसएस इकाई एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्य प्रो. कविता कौशल ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा स्वयं नशे से बचने के साथ-साथ अपने साथियों और समाज के अन्य लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। संवाद